a-woman-was-bitten-b...
ईंटें उठाते समय हुआ हादसा, समय रहते एंटी वेनम लगने से बची जान
भरतपुर के अस्पताल में महिला के परिजन प्लास्टिक के कट्टे में सांप लेकर पहुंचे
बयाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला को घर में ईंटें उठाते समय दो सांपों ने डस लिया। घटना के बाद महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां ईंटों के बीच एक कोबरा और एक धामन सांप दिखाई दिए। परिजनों ने कोबरा को मार दिया, जबकि धामन सांप को पकड़ लिया।
इसके बाद दोनों सांपों को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर परिजन महिला के साथ अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सांपों को देखते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों ने तुरंत महिला का उपचार शुरू किया और कोबरा का जहर शरीर में फैलने से पहले एंटी वेनम दिया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।
सीधे हाथ पर काट लिया
महिला के भतीजे नरेंद्र सिंह निवासी रछुआ जगनेर उत्तर प्रदेश ने बताया- घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह मेरी बुआ बबीता (48) घर में ईंटें इकट्ठी करके रखी हुई थी। वो ईंटों को उठा रही थी। तभी ईंटों के बीच में छिपे दो सांपों ने बुआ के सीधे हाथ पर काट लिया। घटना के बाद बुआ जोरों से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनते ही तुरंत घर के सभी लोग बुआ के पास पहुंचे। जैसे ही वहां पहुंचे तो बुआ ने बताया कि ईंटों के बीच बैठे दो सांपों ने उन्हें काट लिया है।
यह भी पढ़ें