Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

a-surge-of-faith-at-...

सोमवती अमावस्या पर सागर सरोवर में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

तिमनगढ़ किले की तराई स्थित पवित्र सरोवर में दिनभर रहा भक्तों का जमावड़ा

News Image

सोमवती अमावस्या पर तिमनगढ़ की तलहटी स्थित सरोवर सागर में स्नान और पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु

करौली जिले के मासलपुर क्षेत्र में सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। तिमनगढ़ किले की तलहटी में स्थित पवित्र सरोवर सागर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने सरोवर में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान किए और पुण्य लाभ अर्जित किया। मासलपुर से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित यह सरोवर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सदियों पहले विभिन्न तीर्थ स्थलों का पवित्र जल यहां लाकर प्रवाहित किया गया था, जिसके बाद से इसे एक महत्वपूर्ण तीर्थ के रूप में पहचान मिली। यही वजह है कि गंगा दशहरा, सोमवती अमावस्या और अन्य धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर स्नान और पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पवित्र सरोवर में स्नान करने से विशेष धार्मिक फल की प्राप्ति होती है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×