Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

the-29th-shri-siyara...

खोले के हनुमानजी मंदिर में 17 जून से 29वां श्री सियाराम पाटोत्सव

12 दिन तक होंगे अभिषेक, रामायण पाठ, सुंदरकांड, भजन संध्या और विभिन्न धार्मिक आयोजन

News Image

श्री खोले के हनुमानजी मंदिर में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर समिति पदाधिकारी

जयपुर स्थित श्री खोले के हनुमानजी मंदिर में भगवान श्री सियाराम का 29वां पाटोत्सव 17 से 28 जून तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, अखंड रामायण पाठ, सामूहिक सुंदरकांड, हरिनाम संकीर्तन, भजन संध्या और विशेष आरतियों का आयोजन होगा। साथ ही वेदमाता गायत्री, अन्नपूर्णा माता सहित अन्य देवालयों के पाटोत्सव भी आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर परिसर को आकर्षक फूल सज्जा और रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा। विभिन्न संत-महंतों के सानिध्य में होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

खबरों की अविरल धारा

प्रमुख कार्यक्रम एक नजर में

  • 17 जून – श्री सियाराम पाटोत्सव, अभिषेक, अखंड रामायण पाठ प्रारंभ, सुंदरकांड एवं भजन संध्या।
  • 18 जून – हरिनाम संकीर्तन, भजन एवं बधाई गायन।
  • 19 जून – वेदमाता गायत्री का 20वां पाटोत्सव, गायत्री मंत्र जाप, सुंदरकांड और भजन कार्यक्रम।
  • 20 जून – हरिनाम संकीर्तन, सामूहिक सुंदरकांड एवं भजन संध्या।
  • 21 जून – स्वामी रामरिछपाल दास के सानिध्य में हरिनाम संकीर्तन, सम्मान समारोह और भजन।
  • 22 जून – श्री सियाराम जी का छठी उत्सव।
  • 23 जून – श्री अन्नपूर्णा माता का नवम पाटोत्सव।
  • 25 जून – श्री गुरु बृहस्पति जी कथा।
  • 26 जून – युगल महाराज के पदों का गायन, भजन एवं बधाई कार्यक्रम।
  • 27 जून – सामूहिक सुंदरकांड और भजन संध्या।
  • 28 जून – हरिनाम संकीर्तन, बधाई गायन एवं मासिक रामयज्ञ के साथ समारोह का समापन।
यह भी पढ़ें
×