a-massive-surge-of-d...
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
ढाई फीट के चीनू कश्यप ने भी उठाई कांवड़
सावन की शिवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की करीब 2 KM लंबी कतार लगी है। अब तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी 2 KM लंबी लाइन लगी हुई है।
पश्चिमी यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बागपत के 26 वर्षीय चीनू कश्यप ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ उठाई है। वह बागपत के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
कांवड़ यात्रा पर दादा को लेकर निकले पोते
वहीं, सहारनपुर में 95 वर्षीय दादा को उनके पांच पोते तराजू में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर ले जा रहे हैं। दूसरे पलड़े में दादा के वजन के बराबर 45 लीटर गंगाजल रखा गया है। पांचों पोते बारी-बारी से कांवड़ उठा रहे हैं।
संभल में बारिश के बीच श्रद्धालु सड़क पर लेटकर सिद्धपीठ श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
यह भी पढ़ें