Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

A-unique-Kanwar-Yatr...

अनोखी कांवड़ यात्रा, 500 के नोटों से सजी कांवड़ लेकर निकला भक्त

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ में किया जलाभिषेक

News Image

कांवड़िया 500-500 रुपए की नोटों से सजी कांवड़ लेकर निकला

सावन माह के पहले दिन गुरुवार सुबह से वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद से 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की, इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक और भस्म अर्पित की। इस दौरान उन्होंने काशी की गलियों का भी भ्रमण किया, दुकानदारों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और एक बच्चे को चॉकलेट देकर स्नेह जताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा में किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पूरे सावन माह काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी।

श्रद्धालु 500 रुपए के नोटों से सजी कांवड़ लेकर पहुंचा

खबरों की अविरल धारा

उधर, प्रदेश की सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर कांवड़ यात्रियों की आवाजाही तेज हो गई है। मुजफ्फरनगर में एक श्रद्धालु 500 रुपए के नोटों से सजी कांवड़ लेकर पहुंचा, जबकि एक अन्य कांवड़िया अपनी बुजुर्ग दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गाजियाबाद होते हुए दिल्ली की ओर रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें
×