Sunday, 2 August 2026

Home / State /

SI-Paper-Leak-Case-T...

SI पेपर लीक में कोचिंग संचालक समेत दो गिरफ्तार

35 लाख में खरीदा पेपर और दो अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया गया था पेपर, दोनों बन गए थे सब-इंस्पेक्टर

News Image

आरोपी राकेश कुमार और दिनेश किलका

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुरा स्थित तत्कालीन एमएडी फाउंडेशन कोचिंग के संचालक दिनेश किलका और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत ने 4 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

एसओजी के अनुसार, दोनों ने मिलकर दो अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले सॉल्व पेपर उपलब्ध कराया था। इसके बदले अविनाश पलसानिया से 20 लाख रुपये और परमेश चौधरी से 16 लाख रुपये लिए गए। दोनों अभ्यर्थियों का बाद में उप निरीक्षक पद पर चयन हो गया था। अंतिम मेरिट सूची में अविनाश की 86वीं और परमेश की 180वीं रैंक रही थी।

खबरों की अविरल धारा

जांच में सामने आया कि दिनेश किलका ने यह सॉल्व पेपर राकेश कुमार से 35 लाख रुपये में खरीदा था। राकेश तक यह पेपर लीक गिरोह के सदस्य अरुण शर्मा के माध्यम से पहुंचा था, जिसे एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसओजी ने बताया कि इस मामले में अब तक 149 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पेपर लीक सिंडिकेट, पैसों के लेन-देन और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें
×