8th-procession-under...
CM भजनलाल शर्मा ने शोभायात्रा की रवाना
डमरू पर नाचते गणेशजी
ऋषि पंचमी के मौके पर जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से 38वीं गणेश शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में 80 से ज्यादा झांकियां शामिल हैं, जिनमें 20 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक झांकियां हैं।
शोभायात्रा में 16 फीट ऊंचे गणेशजी को गरुड़ की सवारी करते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा भगवान नृसिंह के प्राकट्य और हिरण्यकश्यप वध, डमरू पर नृत्य करते गणेशजी, नीले घोड़े पर सवार बप्पा और शेषनाग पर नृत्य करते गणेशजी की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। रिद्धि-सिद्धि के साथ घूमर नृत्य की झांकी भी शामिल है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्य रथ की आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा मोतीडूंगरी रोड से सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां महंत परिवार की ओर से आरती होगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे।
यह भी पढ़ें