8th-class-student-ju...
फिल्म 3 इडियट जैसी कहानी, स्कूल पर एफआईआर दर्ज, प्रिंसिपल को किया निलंबित, छात्र को इलाज के लिए अहमदाबाद ले गए परिजन
रतलाम के बोधि स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे
रतलाम।
आपको फिल्म 3 इडियट का किरदार राजू रस्तोगी तो याद होगा, दाेस्तों के साथ मस्ती करते हुए पकड़े जाने पर उसे कॉलेज से रेस्टिकेट करने की धमकी और परिजनों को लेटर भेजने से प्रताड़ित होकर वह कॉलेज से कूद गया था। ठीक ऐसी ही घटना रतलाम में हुई है। यहां बोधि इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं का छात्र स्कूल में मोबाइल ले आया।उसने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी। इससे प्रिंसिपल का पारा हाई हो गया। उसने बच्चे को रेस्टिकेट करने क धमकी दी, पिता को स्कूल बुलाया, पिता के सामने बेटे ने स्कूल प्रिंसिपल को 47 बार सॉरी बोला, लेकिन वो रेस्टिकेट करने की जिद पर अड़ी रही। छात्र बेहद टेंशन में आ गया, प्रिंसिपल रूम से निकला और स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। 13 वर्षीय छात्र की हालत गंभीर है, परिजन उसे इलाज के लिए अहमदाबाद ले गए हैं। इस मामले में तीन दिन से विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार स्कूल प्रबंधन पर रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उधर स्कूल ने भी प्रिंसिपल को निलंबित करने का दावा किया है।
मध्य प्रदेश के रतलाम का मामला
यह मामला मध्यप्रदेश के रतलाम शहर का है। बोधि इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं के छात्र ने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने को लेकर उसके पिता को शुक्रवार 28 नवंबर को स्कूल में बुलाया गया। प्रिंसिपल ने छात्र को कक्ष में बुलाया तब छात्र ने कई बार माफी मांगी, लेकिन प्रिंसिपल ने मैडल वापस लेने, स्कूल से निलंबित करने की बातें कहीं। इसी दौरान छात्र ने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर हालत में उसका निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया। गया। शनिवार को स्वजन छात्र को अहमदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। आज उसकी सर्जरी होने की संभावना है। छात्र के बयान में प्रिंसिपल द्वारा प्रताड़ित करने की बातसामने आई थी। शनिवार को स्कूल के बाहर चार घंटे प्रदर्शन हुआ था।
स्कूल प्रिंसिपल को किया निलंबित
छात्र के तीसरी मंजिल से कूदने के मामले में रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। स्कूल की प्राचार्य डॉली चौहान को निलंबित कर दिया है। स्कूल में क्लास में रील बनाने पर छात्र को रेस्टीकेट करने की धमकी देने और 47 बार सॉरी बोलने पर भी नहीं मानने वाली प्राचार्य की प्रताड़ना से परेशान होकर 13 साल का छात्र स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गया था और गंभीर घायल हो गया था। इस मामले में स्कूल संचालक ने बताया कि की जांच के पूरी होने तक प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। 3 दिन में लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है।
स्कूल के बाहर धरना दिया
स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और स्कूल प्रिंसिपल को निलंबित करने के बाद बब आदिवासी छात्र संगठनों ने 1 दिसंबर को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। शनिवार को आदिवासी समाज के संगठनों ने स्कूल के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रकरण दर्ज करने और प्रिंसिपल को पद से हटाने समेत अन्य मांगें प्रशासन और शिक्षा विभाग के सामने रखी थी। इस पर पुलिस ने शनिवार की रात प्रकरण दर्ज कर लिया था। रविवार को स्कूल प्रबंधन ने भी एक्शन ले लिया। इसके बाद भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने एफआईआर में और जिम्मेदारों के नाम जुड़वाने, मुआवजे व उपचार आदि मांगों को लेकर छात्र के परिवार से चर्चा करने के बाद कदम उठाने की बात कही।