Wednesday, 16 September 2026

Home / State /

2-year-old-girl-dies...

खुले नाले में गिरकर 2 साल की बच्ची की मौत, धरने पर बैठे परिजन

कई बार नाला बंद करने की शिकायत की थी

News Image

धरने पर बैठे परिजन

टोंक जिले की टोडारायसिंह पंचायत समिति क्षेत्र के हमीरपुर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 2 साल की मासूम की जान चली गई। अनाबिया नाम की बच्ची घर के बाहर खेलते समय करीब 5 फीट गहरे खुले नाले में गिर गई। परिजन उसे तुरंत बाहर निकालकर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।हादसा रविवार शाम करीब 5.45 बजे हुआ। बच्ची के पिता अरबाज खान ने बताया कि अनाबिया उनकी इकलौती बेटी थी। हादसे के बाद परिजन शव को घर के बाहर रखकर करीब 16 घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

परिजनों का आरोप है कि नाले को बंद कराने के लिए पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से पहले कई बार शिकायत की गई थी। नायब तहसीलदार समेत अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की सूचना पर टोंक तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश की। चार मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×