मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / दुनिया /

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के द...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 16 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

विस्फोटक से भरी गाड़ी पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराई

पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला

पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला

खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुराने पुलिस लाइंस के पास जोरदार धमाका हुआ। घटना में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। मृतकों में 5 पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराई, जिसके बाद धमाका हुआ। विस्फोट से मस्जिद और आसपास के हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पुलिस और हमलावरों के बीच गोलीबारी भी हुई।

7 आतंकियों ने घुसने की कोशिश की

पुलिस के अनुसार, धमाके के बाद 7 आतंकियों ने पुलिस लाइंस परिसर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 6 आतंकी मारे गए, जिनमें एक आत्मघाती हमलावर भी शामिल बताया गया है। पुलिस ने इलाके में ऑपरेशन चलाया। हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर के नेतृत्व वाले इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन ने ली है। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

खबरों की अविरल धारा

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घटना की रिपोर्ट मांगी और घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें