मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / फिल्मी /

ईमेल से रणवीर शौरी को मिली जान से मारने...

ईमेल से रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी

अभिनेता ने X पर स्क्रीनशॉट साझा कर पुलिस से की शिकायत

अभिनेता रणवीर शौरी

अभिनेता रणवीर शौरी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। 12 अक्टूबर की रात करीब 9:10 बजे उन्हें दो अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भरे संदेश भेजे गए। इनमें सार्वजनिक जगह पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला करने की बात कही गई है।

जानकारी के मुताबिक, एक ईमेल राज परिहार नाम की आईडी से भेजा गया। इसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अभिनेता की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखने का दावा किया गया। संदेश में सही समय आने पर हमला करने की धमकी भी दी गई।

रणवीर शौरी ने दोनों ईमेल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए। उन्होंने साइबर दोस्त और महाराष्ट्र साइबर को टैग कर मामले पर कार्रवाई की मांग की। अभिनेता ने मुंबई पुलिस से भी शिकायत की है।

खबरों की अविरल धारा

मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि रणवीर शौरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सड़क प्रदर्शन का विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें ये धमकी भरे संदेश मिले।

यह भी पढ़ें