मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / फिल्मी /

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़के गजेंद्र...

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, बोले- ऐसा कहते हुए शर्म आनी चाहिए

SRFTI में 25 दिन से जारी छात्र आंदोलन पर अभिनेता की टिप्पणी से विवाद

अभिनेता गजेंद्र चौहान

अभिनेता गजेंद्र चौहान

सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर गजेंद्र चौहान ने आपत्ति जताई है। चौहान ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह को बीजेपी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए शर्म आनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि अभिनेता सरकार की आलोचना करने के बजाय छात्रों को उचित मार्गदर्शन दें। चौहान ने उन्हें महान कलाकार बताते हुए राजनीतिक मुद्दों पर एकतरफा राय रखने का आरोप भी लगाया।

नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो साझा कर आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद बीजेपी अपनी विचारधारा से असहमत लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने SRFTI के छात्रों का मुद्दा भी उठाया।

खबरों की अविरल धारा

संस्थान के छात्र 25 दिनों से धरने पर हैं। 27 सितंबर को एक कार्यक्रम में कथित झड़प के बाद शुरू हुए विरोध में छात्र सुरक्षा बढ़ाने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई, नोटिस वापस लेने और कुलपति संतोष अजमेरा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार भी किया है।

यह भी पढ़ें