मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / फिल्मी /

'रामायण' के 'रावण तांडव' गाने पर छिड़ी ब...

'रामायण' के 'रावण तांडव' गाने पर छिड़ी बहस

एआर रहमान के म्यूजिक से निराश हुए यूजर्स

'रामायण' में रावण के किरदार में अभिनेता यश

'रामायण' में रावण के किरदार में अभिनेता यश

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के दूसरे गाने 'रावण तांडव' को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 1 मिनट 55 सेकंड के इस गाने में साउथ अभिनेता यश रावण के रूप में भगवान शिव की भक्ति करते नजर आते हैं।

गाने का संगीत एआर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि संगीत और बोल उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में गाना करीब 4 मिनट का है, जबकि छोटे प्रोमो वर्जन में इसके प्रवाह और ऑडियो गुणवत्ता पर असर पड़ा है।

खबरों की अविरल धारा

सोशल मीडिया पर कई लोग इसकी तुलना 'आदिपुरुष' के अजय-अतुल के संगीतबद्ध 'शिव तांडव' से कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दूसरे भाग के लिए अजय-अतुल को संगीत की जिम्मेदारी सौंपने का सुझाव भी दिया है।

यह भी पढ़ें