रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ की कमाई
2 लाख से ज्यादा टिकट बिके
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ की कमाई
रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बनाती नजर आ रही है। 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा से शुरू हुई थी। अब तक भारत में टिकटों की बिक्री से करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। पहले दिन के लिए 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन की हिस्सेदारी करीब 87 प्रतिशत है। यह देशभर में 4,200 से अधिक शो में उपलब्ध है। कन्नड़ वर्जन करीब 100 स्क्रीन पर चल रहा है और इसकी एडवांस बुकिंग 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गई है।
तेलुगु वर्जन फिलहाल 10 से 15 स्क्रीन पर उपलब्ध है, जहां एडवांस बुकिंग करीब 40 लाख रुपए तक पहुंच रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, बुकिंग के लिए खुले 44 तेलुगु शो में से चार हाउसफुल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें