मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / फिल्मी /

पाकिस्तान के कराची के मंदिर में लगा रणबी...

पाकिस्तान के कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पोस्टर

लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पोस्टर

कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पोस्टर

रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का क्रेज अब पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। कराची के एक मंदिर में फिल्म का पोस्टर लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें हिंदू समुदाय के कुछ लोग ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते और फिल्म की सफलता की कामना करते नजर आ रहे हैं।

ऑस्कर जीतने की भी जताई उम्मीद

वीडियो में पोस्टर पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने फिल्म के ऑस्कर जीतने की उम्मीद भी जताई।

खबरों की अविरल धारा

पाकिस्तान में रिलीज पर सस्पेंस

हालांकि, पाकिस्तान में फिल्म की थिएटर रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य तनाव के कारण वहां भारतीय फिल्मों की रिलीज पर पाबंदियां हैं। फिल्म के मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय वितरण के लिए सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी की है, लेकिन इससे पाकिस्तान में रिलीज की अनुमति तय नहीं होती।

यह भी पढ़ें