अमृतसर से लाए गए थे टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के हथियार
लॉरेंस गैंग के सदस्य के निर्देश पर जुटाई गई पिस्टल और 20 कारतूस
दिल्ली में दो महिलाओं सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई को लेकर मुंबई पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार अमृतसर से लाए गए थे।
पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल (21) और सुमित (19) ने लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित के निर्देश पर एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) ने इन्हें मुंबई तक पहुंचाया। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को चारों को गिरफ्तार किया।
इससे पहले सोमवार को फायरिंग करने के आरोप में तीन लोगों को कोटा से पकड़ा गया था। इनमें बिहार का ऋतिक और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह शामिल हैं। तीनों को मुंबई लाया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
यह भी पढ़ें