world-record-set-in-...
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में दीपोत्सव
उज्जैन में 33.27 लाख दीये जलाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को देश के कई हिस्सों में दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे 33.27 लाख दीये एक साथ जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना घाट पर प्रधानमंत्री के नाम से पूजा और आरती कराई। बिहार में भी जन्मदिन के अवसर पर 21 लाख दीये जलाए गए। गुजरात में अहमदाबाद के कांकरिया लेकफ्रंट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां 1.25 लाख दीये जलाए गए।
राजस्थान में भी हुए विशेष आयोजन
राजस्थान में जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की ओर से ‘एक दीप आशीर्वाद का’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 हजार दीप जलाए गए। प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुए। वहीं, अमित शाह ने गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली को रवाना किया। वाराणसी से भी वडनगर के लिए बाइक रैली शुरू हुई।
यह भी पढ़ें