Tuesday, 15 September 2026

Home / Bharat /

ISROs-EOS-06-satelli...

ISRO के सैटेलाइट ने पकड़े समुद्र के पानी में बढ़ी रही गर्मी के संकेत

वैज्ञानिकों को मजबूत अल नीनो की आशंका

News Image

ISRO का EOS-06 सैटेलाइट रख रहा नजर

पृथ्वी से करीब 741 किलोमीटर ऊपर मौजूद ISRO का EOS-06 (OceanSat-3) सैटेलाइट प्रशांत महासागर में हो रहे बदलावों पर नजर रख रहा है। सैटेलाइट से मिले आंकड़ों में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र और वातावरण से जुड़े ऐसे संकेत सामने आए हैं, जो मजबूत होते अल नीनो की ओर इशारा करते हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले महीनों में इसकी ताकत बढ़ सकती है।

ISRO के अनुसार EOS-06 से प्राप्त आंकड़े विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुमानों से भी मेल खाते हैं। जून 2026 में WMO ने जून-अगस्त के दौरान अल नीनो बनने की करीब 80% संभावना जताई थी। जुलाई के अंत तक संगठन ने इसके तेजी से मजबूत होने और अगस्त-अक्टूबर के बीच और प्रभावी होने का अनुमान बताया।

क्लोरोफिल-ए में गिरावट

खबरों की अविरल धारा

सैटेलाइट डेटा के मुताबिक जून 2026 में ट्रॉपिकल प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में क्लोरोफिल-ए की मात्रा में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। यह पदार्थ फाइटोप्लांकटन में पाया जाता है, जो समुद्री खाद्य श्रृंखला की बुनियाद हैं। क्लोरोफिल में गिरावट समुद्र की जैविक उत्पादकता घटने का संकेत मानी जा रही है। कुछ वैज्ञानिक इस संभावित मजबूत अल नीनो को ‘गॉडजिला अल नीनो’ तक कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें
×