with-janmashtami-tom...
तीन शिफ्ट में तैनात पुलिस जाप्ता
गोविंददेवजी मंदिर में लगाए AI कैमरे
जयपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 5 सितंबर को गोविंददेवजी की शोभायात्रा को देखते हुए जयपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में AI कैमरों के जरिए असामाजिक तत्वों और स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर नजर रखी।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार मंदिर में प्रवेश और निकासी के रास्ते अलग हैं। श्रद्धालुओं को जलेब चौक से एंट्री , जबकि बाहर निकलने के लिए जयनिवास उद्यान की ओर का रास्ता इस्तेमाल करना होगा। यहां से श्रद्धालु पैदल हवामहल रोड से जाएंगे। मंदिर के भीतर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जयपुर उत्तर के DCP करन शर्मा के मुताबिक, पुलिस जाप्ता तीन शिफ्ट में तैनात रहेगा। जयपुर उत्तर जिले के अलावा कमिश्नरेट और पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। वहीं बड़ी चौपड़ से हवामहल की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग रहेगा। दूसरे हिस्से में वाहनों की आवाजाही होगी, लेकिन भीड़ बढ़ने पर इस रास्ते पर भी ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें