tv-actress-sanchita-...
'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' में नजर आ चुकी थीं अभिनेत्री
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का घर में मिला शव, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का निधन हो गया है। पुलिस के अनुसार उनका शव महाराष्ट्र के पालघर जिले स्थित उनके घर में मिला। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय संचिता घर में अकेली थीं। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और परिवार की ओर से भी किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
संचिता उगले टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया', 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' और 'साजन घर में' जैसे धारावाहिकों में काम किया था। इसके अलावा वह फिल्म 'छावा' और 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में भी नजर आ चुकी थीं।
निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक और साथी कलाकार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।