cm-bhajanlal-watched...
राष्ट्र भक्ति पर आधारित हैं 'भारत भाग्य विधाता' फिल्म
'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज मिराज सिनेमा में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी।
इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा तथा फिल्म के निर्देशक और निर्माता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग प्रोफेशनल्स और छात्राओं ने भी भाग लिया।
स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के विषय और इसके सामाजिक संदेश पर चर्चा हुई। यह आयोजन फिल्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दर्शकों तक इसके संदेश को पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। उल्लेखनीय है कि ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म राष्ट्र भक्ति पर आधारित हैं।
यह भी पढ़ेंcm भजनलाल शर्मा कंगना रनौत के साथ देखेंगे 'भारत भाग्य विधाता'