मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज की बात /

विंटेज कार में घुमाने के नाम पर विदेशियो...

विंटेज कार में घुमाने के नाम पर विदेशियों की जान खतरे में डाल रहे लपके

माणक चौक थाने के बाहर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी दो मोडिफाइड विंटेज कार, विदेशी सैलानियों को सुरक्षित उतारकर दूसरे वाहनों से रवाना कराया

दो विंटेज कारें जब्त की, पुलिस की कार्रवाई चर्चा में आई

दो विंटेज कारें जब्त की, पुलिस की कार्रवाई चर्चा में आई

जयपुर में विदेशी सैलानियों से कई तरीके से लपकागिरी हो रही है। विंटेज कारों में पिंकसिटी की सैर कराने के नाम पर माेटी कमाई के चक्कर में विदेशी सैलानियों की जान खतरे में डालने का खेल चल रहा है। विंटेज लुक के चक्कर में कोई इन कारों को रोकता नहीं था और बरसों से ये गंदा खेल चल रहा था, लेकिन गुरुवार को जयपुर पुलिस ने इस खेल की पोल खोल दी। पुलिस ने माणक चौक सर्किल (बड़ी चौपड़) पर दो विंटेज कारों को पकड़ लिया। इस कारों में एक पर नंबर प्लेट ही नहीं लगी थी तो दूसरी पर सेफ्टी फीचर्स लापता थे। इन दो कारों को पुलिस पकड़ लिया। इनमें सवार विदेशी सैलानियों को उतारकर दूसरे वाहनों से सुरक्षित घूमने भेजा। पुलिस की इस कार्रवाई से विंटेज कार के नाम पर लपकागिरी करने वालों में खलबली मच गई।

जिप्सी-थार को मोडिफाइड कर विंटेज कार

जयपुर ट्रैफिक पुलिस के एसपी नार्थ-1 कमल कुमार मीणा ने बताया कि जिन दो कारों को माणक चौक पर पकड़ा वो मोडिफाइड निकली। ये एक्चुअल में विंटेज कार नहीं हैं। इनको मोडिफाइड करके विंटेज लुक दिया गया। जो नंबर बताए, वो एक जिप्सी के और दूसरा थार का निकला। तब चेसिस नंबर और इंजिन नंबर चेक किए तो मिटाए हुए थे। कुल मिलाकर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर फ्यूल इंजन पर चलने वाले वाहन को माेडिफाइड किया गया था। यह गंभीर वायलेशन है। इन वाहनों में विदेशी सैलानियों को बिठाकर उनकी जान भी खतरे में डाला जा रहा था। विदेशी पर्यटकों को कोई असुविधा नहीं हो और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दूसरे वाहनों से उनके डेस्टिनेशन पर पहुंचाया गया।


खबरों की अविरल धारा




यह भी पढ़ें