मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / राज की बात /

करोड़ों की ईलायची कांड में पार्सल बाबुओं...

करोड़ों की ईलायची कांड में पार्सल बाबुओं के होंठों पर मद्रासी पान की लाली

जयपुर रेलवे स्टेशन पर 2 करोड़ की ईलायची में जीएसटी चोरी पकड़वाने की आड में रेलवे के पार्सल बाबू ने कर दिया बड़ा खेल, जीएसटी जमा होने पर इलायची तो छोड़ दी, लेकिन लाखों रुपए का पान-सुट्‌टा चेप गए

ईलायची के चक्कर में पान-सुट्‌टा बेच चाया रेलवे

ईलायची के चक्कर में पान-सुट्‌टा बेच चाया रेलवे

जयपुर जंक्शन पर रेलवे पुलिस और जीआरपी की सतर्कता से मंगलवार को पार्सल में जीएसटी चोरी का बड़ा मामला पकड़ा गया। जीएसटी चोरी कर लाई जा रही 2 करोड़ की ईलायची पकड़ने पर RPF और GRP पुलिस की तो वाहवाही हो रही है, लेकिन पार्सल बाबूओं ने खेल कर दिया। चेन्नई से रेलवे की रसीद कटाकर जयपुर लाई गई पार्सल बोगी में ईलायची के अलावा 27 टोकरी मद्रासी पान के पत्ते और और अन्य सामान भी था। लाखों रुपए की पान-बीड़ को पार्सल वालों ने खुर्द-बुर्द कर दिया। बोगी बुक करवाकर लाने वाले व्यापारी ने रेलवे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ईलायची पकड़ ली, बाकी सामान किसको दे दिया

चेन्नई एक्सप्रेस की पार्सल बोगी में ईलायची लाने वाले रामरतन ने बताया कि जिस बोगी में ईलायची लाई गई, उसी में 27 टोकरे मद्रासी पान के पत्ते और लाखों रुपए का अन्य सामान (सुट्‌टा) भी था। रामरतन शर्मा ने ईलायची पर बनने वाली 22 लाख जीएसटी जमा कराने पर सहमति दे दी। रसीट कटवा ली, 17 लाख जमा कर ईलायची के बोरे तो छुड़वा लिए, लेकिन मद्रासी पान के पत्ते और सुट्‌टे को लेकर उसने रेलवे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में बुधवार सुबह से जयपुर रेलवे जंक्शन के पार्सल घर पर हंगामा चल रही है। चीफ पार्सल सुपरवाइजर को बुलाया गया, पार्सल बाबुओं से पूछताछ चल रही है कि बोगी में आया पार्सल रामरतन की सहमति के बिना कैसे खुदबुर्द कर दिया गया। लगता है पार्सल वालों को मद्रासी पान और बीड़ा बहुत पसंद है।

फैक्ट-एंड-फिगर्स ऑफ द न्यूज

ईलायची और पान पत्ते लाने के लिए रामरतल ने चेन्नई एक्सप्रेस में एक बोगी बुक कराई थी।

चेन्नई एक्सप्रेस के साथ यह बोगी मंगलवार को चेन्नई से जयपुर आई थी।

इसमें 89 बोरी इलायची थी। जिसे जीएसटी चोरी के चलते पार्सल घर पर रोक लिया गया।

इसी बाेगी में रामरतन ने 27 टोकरी मद्रासी पान के पत्ते भी मंगाए थे।

जिनकी डिलीवरी बाबुओं ने बिल के आधार पर डायरेक्ट पान वालों को दे दी बताई।

रामरतन ने ईलायची पर 22 लाख भरने पर सहमति दे दी तो उसे माल दे दिए।

पान की 17-17 किलो की 27 टोकरी किसे दी, इस बारे में रेलवे वाले डिटेल नहीं दे रहे।


यह भी पढ़ें