मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज की बात /

जयपुर स्थापना दिवस पर 'दबंग' विधायक से भ...

जयपुर स्थापना दिवस पर 'दबंग' विधायक से भिड़ गए 'बाहुबली' पार्षद

गंगापाेल गेट पर जयपुर स्थापना दिवस पर बुधवार सुबह गणेश पूजन का कार्यक्रम था, एक दूसरे को खरी खोटी सुनाई, हाथापाई की नौबत आई, समर्थकों ने किया बीच बचाव

गंगापोल गेट पर हुआ आमना सामना

गंगापोल गेट पर हुआ आमना सामना

जयपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बुधवार सुबह गंगापोल गेट पर भाजपा से हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य और जयपुर नगर निगम के वार्ड 135 से भाजपा पार्षद विमल अग्रवाल ने तीखी बहस हो गई। बात सिर्फ इतनी सी थी कि किसी कार्यकर्ता ने पार्षद को कहा कि आप विधायक जी से तो मिलिए। इस पर पार्षद ने मना कर दिया, कहा कि मुझे नहीं मिलना है। यह बात विधायक जी ने सुन ली। बालमुकुंदाचार्य की छवि दबंग विधायक की है, इधर पार्षद विमल अग्रवाल को भी उनके समर्थक बाहुबली कहते हैं। ऐसे में दबंग विधायक और बाहुबली पार्षद आमने सामने हो गए। विधायक ने मौके पर ही गुस्सा ज़ाहिर किया तो पार्षद भी खरी खोटी सुनाने लगे। हाथापाई की नौबत आ गई बताई। समर्थकों ने इस दौरान बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इस बारे में पार्षद विमल अग्रवाल का कहना है कि विधायक उनसे व्यक्तिगत रूप से अदावत रखते हैं। कई मौकों पर उसे नीचा दिखाने का प्रयास कर चुके हैं। मेरे मन में कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है। विधायक बालमुकुंदाचार्य को राजगंगा टीम की तरफ से उनके व्हाट्सएप नंबर पर किया गया, रिंगिंग लिखा आता रहा, पर कॉल रिसीव नहीं हुआ।

गौरतलब है कि आज जयपुर का 299वां स्थापना दिवस है इस मौके पर शहर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं इनमें विधायक पार्षद आमने सामने तो कम से कम आदर सम्मान के साथ मिलें। यह जयपुर की इज्जत का सवाल है शहर का स्थापना दिवस का कार्यक्रम और उसमें एक ही पार्टी के विधायक और पार्षद में एक-दूसरे के प्रति नाराजगी अच्छी बात नहीं।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें

कवि सम्मेलन की खाली कुर्सियों ने उड़ाया जयपुर स्थापना दिवस का मजाक