Tuesday, 15 September 2026

Home / Raaj Ki Baat /

rajasthan-urban-body...

महिला प्रत्याशी का ओबीसी सर्टिफिकेट बना चुनावी मुद्दा

पति तेजतर्रार नेता है, पत्नी का ओबीसी सर्टिफिकेट बनवा रखा था, विराेधी सामान्य श्रेणी का समझने की भूल कर गए

News Image

नगर निकाय चुनाव राजस्थान 2026

नगर निगम चुनाव में किसी प्रत्याशी का अचानक सामने आया ओबीसी सर्टिफिकेट मुद्दा बन रहा है तो किसी का वार्ड बदलकर चुनाव लड़ना। किसी को बागी छका रहे हैं तो किसी से अपनों की नाराजगी। इस बीच एक वार्ड में महिला प्रत्याशी का ओबीसी सर्टिफिकेट चर्चा में है। शिकायतें की जा रही हैं कि रिजर्वेशन के चक्कर में यह सर्टिफिकेट हाल ही बनवाया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। पहलेे तो ये सामान्य बने फिरते थे, अब अचानक ओबीसी कैसे? इस वार्ड में एक ही समाज के वोटर दो हिस्सों में रहते हैं। हैं। इनमें आधे सामान्य वर्ग में आते हैं और आधे ओबीसी में। जिस महिला प्रत्याशी के ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर चर्चा है, उसका ओबीसी सर्टिफिकेट हाल ही में बनवाया गया है। इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है। वार्ड के आधे वोटरों को यह कहकर बरगलाने की कोशिश की जा रही है कि टिकट उनमें से किसी को मिलता। नया सर्टिफिकेट चर्चा में है।

निर्दलीय महिला प्रत्याशियों का पार्टियों में खौफ

मानसरोवर क्षेत्र में वार्ड नंबर 46 में निर्दलीय महिला प्रत्याशियों का जलवा है। सपना, प्रिया, जागृति और मुस्कान में एक तो बड़े कारोबारी की पत्नी है। सिंधी समाज से आती हैं। दूसरी पिछले चुनाव में रहे दमदार प्रत्याशी की पारिवारिक सदस्य है, जिसने पिछले चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को खूब छकाया था। काफी वोट मिले थे, हालांकि जीत नहीं पाए थे। इनके आगे पार्टी प्रत्याशी हांफ रही हैं। 

पार्टी बदलकर आए प्रत्याशी का जलवा

आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड संख्या 121 से पार्षद प्रत्याशी नीरज अग्रवाल के लिए कई दिग्गज जोर लगा रहे हैं। अशोक परनामी, रवि नैय्यर से लेकर क्षेत्र के तमाम बड़े नाम मैदान में साथ दिख रहे हैं। नीरज क्षेत्र के युवा और मिलनसार चेहरे हैं। कभी भंडारा तो कभी खाटू श्यामजी की यात्रा के जरिए चर्चा में रहते हैं। पार्षद कार्यकाल में अपने कार्यों को लेकर चर्चा में रहते थे। हालांकि पिछले चुनाव के बाद नीरज ने पार्टी बदल ली थी। एक मिठाई वाले को सबक सिखाने में भी उनका नाम चर्चा में रहा था।

यह भी पढ़ें
×