there-will-be-traffi...
डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा शुरु, इसलिए बदले रास्ते
जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर चौड़ा रास्ता से रवाना हुई पदयात्रा
जयपुर में डिग्गी कल्याणजी की पदयात्रा आज सुबह 9 बजे ताड़केश्वर मंदिर से डिग्गी के लिए रवाना हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर और पदयात्रा मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस के मुताबिक, जरूरत के अनुसार सामान्य यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।
पदयात्रा न्यूगेट, रामनिवास बाग, मोती डूंगरी गणेश मंदिर, तख्तेशाही रोड, आरबीआई तिराहा, रामबाग चौराहा, लक्ष्मी मंदिर तिराहा, टोंक फाटक, दुर्गापुरा और सांगानेर से होते हुए मदरामपुरा बालाजी, हरसूलिया, फागी और चौलसा होकर डिग्गी कल्याणजी पहुंचेगी।
ये रहेगा डायवर्जन
यातायात पुलिस के अनुसार सांगानेर से यादगार तिराहा की ओर आने वाले वाहनों को आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। पुराना बाईपास क्लोवर लीफ से यातायात प्रधान वाटिका और न्यू सांगानेर रोड की ओर निकाला जाएगा। दुर्गापुरा से डालडा फैक्ट्री, गोपालपुरा पुलिया से गोपालपुरा बाईपास, लक्ष्मी मंदिर तिराहा से सहकार मार्ग और रामबाग चौराहा से अंबेडकर सर्किल की ओर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है।
मुहाना मंडी से डिग्गी-मालपुरा रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मुहाना गांव होते हुए रिंग रोड की ओर भेजा जाएगा। वहीं डिग्गी-मालपुरा से आने वाले यातायात को रिंग रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। टोंक की ओर से आने वाले वाहनों को इंडिया गेट, रीको सर्किल, नारायण हृदयालय, अक्षय पात्र और 7 नंबर बस स्टैंड होते हुए जगतपुरा की ओर निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें