Sunday, 2 August 2026

Home / Astha /

the-ram-mandir-shoul...

राम मंदिर संतों के पास रहे, निगरानी सरकार करे-कैलाशानंद गिरि

स्वामी कैलाशानंद गिरि का बयान, बड़े मंदिरों का संचालन संतों के हाथ में रहने की कही बात

News Image

राम मंदिर में गड़बड़ी हुई तो दोषी नहीं बचेंगे

श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी (हरिद्वार) के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने श्रीराम मंदिर से जुड़े विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर में किसी तरह की अनियमितता हुई है तो दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनका भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रहते पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

निजी दौरे पर लखनऊ पहुंचे कैलाशानंद गिरि ने एक विशेष बातचीत में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि जैसे आस्था के केंद्रों का संचालन संतों के हाथ में होना चाहिए, जबकि सरकार उनकी निगरानी करती रहे। उन्होंने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की जवाबदेही, मंदिर प्रबंधन, अलीगंज अग्निकांड और सावन में शिव साधना जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे।

खबरों की अविरल धारा

×