Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

the-fifa-world-cup-m...

फीफा वर्ल्ड कप के महामुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने

मेसी की अर्जेंटीना लगातार दूसरी और चौथी कुल खिताबी जीत की दावेदार

News Image

आज स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार रात 12:30 बजे न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पेन और अर्जेंटीना खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। करीब 60 साल बाद दोनों टीमें विश्व कप में एक-दूसरे का सामना करेंगी। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के पास चौथी बार विश्व कप जीतने और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका है। ऐसा होने पर वह इटली (1938) और ब्राजील (1962) के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। वहीं, स्पेन 2010 के बाद दूसरा विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

मेसी ने यमाल को उठाया था गोद में 

खबरों की अविरल धारा

फाइनल की सबसे दिलचस्प कहानी लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की है। करीब 19 साल पहले बार्सिलोना के एक चैरिटी फोटोशूट में मेसी ने तीन महीने के यमाल को गोद में उठाया था। अब पहली बार दोनों अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट में मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि यमाल अपने शानदार प्रदर्शन से स्पेन की उम्मीद बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें

अर्जेंटीना फीफा के सेमीफाइनल में, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया; अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

×