tapasya-in-44-degree...
दौसा के भांडारेज में 44 डिग्री गर्मी में पंच धूणी तपस्या, जलती धूणियों के बीच, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
पंच धूणी तपस्या करते नागा बाबा दिगम्बर नीलगिरी महाराज
दौसा के भांडारेज स्थित श्री श्री 1008 बालमुकुंद आश्रम भोलेनाथ बगीची में भीषण गर्मी के बीच नागा साधु दिगम्बर नीलगिरी महाराज की 21 दिवसीय पंच धूणी तपस्या इन दिनों लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है। करीब 44 डिग्री तापमान के बीच महाराज चारों ओर जलती धूणियों के मध्य बैठकर कठिन साधना कर रहे हैं। पंच धूणी तपस्या में साधक चार दिशाओं और सामने अग्नि प्रज्वलित कर ध्यान करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह साधना मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है।
भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचकर नागा बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। आश्रम परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी हुई है।
21 मई तक चलेगी तपस्या
जानकारी के अनुसार यह तपस्या 1 मई से शुरू हुई थी, जो 21 मई तक चलेगी। तपस्या पूर्ण होने पर आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
दिगम्बर नीलगिरी महाराज ने बताया कि यह साधना देश-दुनिया में सुख-समृद्धि, अमन-शांति और मानव सहित जीव-जंतुओं की रोगमुक्ति के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में साधु-संत सदियों से लोककल्याण के लिए कठिन तपस्याएं करते आए हैं।यह भी पढ़ें