मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

50 लाख का पैकेज और 37 साल की नौकरी छोड़ ब...

50 लाख का पैकेज और 37 साल की नौकरी छोड़ बनी साध्वी

फॉक्सवैगन में ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर बनी जैन साध्वी, जोधपुर में वरघोड़ा

37 वर्षीय अक्षिता और उनकी 61 वर्षीय मां शिरोमणी

37 वर्षीय अक्षिता और उनकी 61 वर्षीय मां शिरोमणी

सालाना 50 लाख रुपए का पैकेज, प्रतिष्ठित कंपनी में मैनेजर की नौकरी और मां का 37 साल का करियर... सब कुछ छोड़कर गुरुग्राम की मां-बेटी अब संयम का रास्ता चुनने जा रही हैं। 37 वर्षीय अक्षिता और उनकी 61 वर्षीय मां शिरोमणी जैन साध्वी बनेंगी। मंगलवार को जोधपुर में उनका वरघोड़ा है।

अक्षिता फॉक्सवैगन में ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर थीं। एमटेक के बाद IIM बेंगलुरु से MBA किया और करीब 12 साल मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया। वहीं मां शिरोमणी IOC में चीफ मैनेजर पद से रिटायर हुईं।

अक्षिता के मुताबिक, AI और डेटा सेंटर के काम के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि जमीन की खुदाई जैसी गतिविधियों से सूक्ष्म जीवों को नुकसान पहुंच सकता है। इस विचार ने उनमें अहिंसा और जीवों के प्रति करुणा का भाव गहरा किया।

साध्वी पूर्णप्रज्ञाश्री के अनुसार, शिरोमणी 25 फरवरी को चेन्नई में दीक्षा लेंगी। वरघोड़े में 31 साधु-साध्वियों सहित जैन समाज के लोग और परिजन शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें