यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 144 DSP-ACP इधर से उधर
यूपी पुलिस में ट्रांसफर एक्सप्रेस
योगी सरकार ने किया बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्रदेश सरकार ने पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।इस तबादला सूची में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर नई तैनाती दी गई है। इस बड़े फेरबदल को प्रदेश की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा तबादला सूची के मुताबिक, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या भेजा गया है। रजनीश वर्मा का तबादला बागपत और राधा रमण सिंह का खीरी किया गया है। वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।इसके अलावा उन्नाव में तैनात अरविंद कुमार-I को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। फिरोजाबाद से अमरीश कुमार का तबादला भी लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर किया गया है।
कानपुर, अयोध्या और गोरखपुर समेत कई जिलों में बदलाव
सूची के अनुसार, शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात भेजा गया है। कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात दिलीप कुमार सिंह अब मीरजापुर में जिम्मेदारी संभालेंगे। आजमगढ़ से शुभम तोदी को संभल और अमेठी से अतुल कुमार सिंह-। को महराजगंज भेजा गया है। वहीं, अयोध्या में तैनात महेंद्र कुमार शुक्ला का तबादला महोबा किया गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट से रवि कुमार गुप्ता को गोंडा और बरेली से नीलेश मिश्रा को गोरखपुर भेजा गया है।
हरदोई, शाहजहांपुर और मथुरा में भी नई तैनाती
तबादला सूची में आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई भेजा गया है। गोंडा में तैनात राजेश कुमार सिंह अब शाहजहांपुर में जिम्मेदारी संभालेंगे। कुलदीप कुमार गुप्ता का मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर तबादला किया गया है। इसी तरह चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली भेजा गया है। इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती होगी।
यह भी पढ़ेंशिवानी कुमारी पर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची ने लगाया अपमान का आरोप
