मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी, कई...

राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी, कई शहरों में पारा 30 डिग्री से नीचे

रात में और गिरेगा तापमान

राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी

राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी

राजस्थान में दो दिन हुई बारिश का असर अब तापमान पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय भी सर्दी का अहसास बढ़ गया है। बीकानेर और जयपुर संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अलवर, सीकर, श्रीगंगानगर, करौली और फतेहपुर में भी रविवार को दिन सामान्य से ज्यादा ठंडा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहने से दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात की ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है।

खबरों की अविरल धारा

रविवार को बादलों के कारण अजमेर और सीकर समेत कई शहरों में पारा गिरा। हालांकि, चित्तौड़गढ़ 36.2 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। पाली में 34.4, बाड़मेर में 34 और अजमेर में 33.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें