अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ी भीड़, 10 KM लंबा जाम
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी
गांव में 25 बीघा में लगाया भव्य पंडाल
बिहार के मोकामा से विधायक बाहुबली अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में बुधवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हे ऋषिकेश बारात लेकर बिहटा से अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां पहुंचे। आसपास के गांवों से हजारों लोगों के आने के कारण बाढ़ के आसपास करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई वीआईपी मेहमान भी जाम में फंसे रहे। भीड़ के चलते करीब 5 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल नेटवर्क और कॉलिंग सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
शादी के लिए 25 बीघा में पंडाल तैयार किया गया है। अनंत सिंह ने हाथी पर सवार होकर समधी मिलन किया। इसके लिए दो हाथी मंगाए गए। उनके दावे के मुताबिक, 4 लाख से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। खाना बनाने में 500 हलवाई और कारीगर जुटे हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी समारोह में पहुंचे।
