मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐ...

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान, 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

अखिलेश यादव ने जारी की सपा उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे कहां से मिला मौका

समाजवादी पार्टी ने घोषित किए 5 उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने घोषित किए 5 उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में सपा ने पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। खास बात यह है कि पार्टी ने सभी पांच सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों को ही दोबारा मैदान में उतारा है। सपा ने इन विधायकों पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी बनाया है।

  1. उमर अली खान, बेहट विधानसभा (01) - सहारनपुर
  2. आशु मलिक, सहारनपुर विधानसभा (04) - सहारनपुर
  3. नाहिद हसन, कैराना विधानसभा (08) - शामली
  4. महबूब अली अमरोहा विधानसभा (41) - अमरोहा
  5. ज्योति लोधी, ललितपुर विधानसभा (226) - ललितपुर

'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का नारा

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए 'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का नारा भी दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर से आशु मलिक, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।

पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक प्रत्याशियों के नाम

सपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के जरिए पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने सूची के शीर्ष पर 'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का नारा दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे सपा की शुरुआती चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

इन 5 में से 2 सीट पर कांग्रेस उतारना चाहती थी अपने उम्मीदवार

कांग्रेस ने पहले जो 181 उम्मीदवारों की लिस्ट समाजवादी पार्टी को सौंपी थी उनमें बेहट और सहारनपुर सीट शामिल है। इन दोनों सीट पर 2022 विधान सभा चुनाव में सपा जीती थी। आज सपा की जारी हुई पहली उम्मीदवारों की लिस्ट में बेहट से मौजूदा विधायक उमर अली ख़ान और सहारनपुर देहात से विधायक आशु मलिक को विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है।

सपा ने कांग्रेस को दी 26 सीटें

बता दें कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अहम बैठक हुई। इस बैठक में सपा ने 26 सीटें कांग्रेस को देने की बात कही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जीतने वाली 26 सीटों से बातचीत की शुरुआत हो चुकी है, समझदारी से मिल जुलकर ये बात आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 144 dsp-acp इधर से उधर