राजस्थान में बढ़ी सर्दी, कोहरे के कारण 6 ट्रेनें तीन महीने रहेंगी रद्द
उत्तरी हवाओं से कई शहरों में 1 से 2 डिग्री गिरा तापमान
राजस्थान में बढ़ी सर्दी
राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी और सीकर सहित कई शहरों में पारा 1 से 2 डिग्री तक लुढ़क गया। नागौर, सीकर, अलवर और अजमेर में सर्द हवाओं का असर अधिक रहा। इन जिलों में सुबह-शाम हल्की शीतलहर महसूस की जा रही है। सीकर का फतेहपुर रात में सबसे ठंडा रहा, जबकि बाड़मेर में दिन का तापमान 31 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने और तापमान में खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है। दिन में धूप से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह-शाम सर्दी बनी रहेगी।
कोहरे के कारण 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द
इधर, कोहरे की आशंका को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक छह ट्रेनों के 156 फेरे रद्द किए हैं। इनमें अजमेर-अमृतसर ट्रेन दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें