मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

मंगलौर में सीएम धामी ने "बरसों के इंतजार...

मंगलौर में सीएम धामी ने "बरसों के इंतजार का अंजाम लिख दिया..."

विकास योजनाओं की सौगात देते हुए कहां, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

सीएम धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा

सीएम धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा

उत्तराखंड के मंगलौर में विकास की नई तस्वीर पेश करने और स्थानीय लोगों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन आशीर्वाद रैली के मंच से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कहीं कन्या डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा, तो कहीं वर्षों से बंद पड़े पुल को दोबारा बनाया जाएगा। साथ ही किसानों की मांगों पर भी मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज के नवनिर्माण और गंगनहर पर बंद पड़े पुल के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा नारसन खुर्द में पक्के नाले, सराय राजवाहे की पटरी और विभिन्न गांवों में सड़क व तटबंध निर्माण की सौगात दी।

किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा, जबकि ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने की मांग का परीक्षण कराया जाएगा।

धामी ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि एक हजार से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और 32 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प पर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, नगर निगम रुड़की की महापौर अनीता अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, चौधरी अजीत सिंह, किसान आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, ब्लॉक प्रमुख कविन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

देश में पहली बार उत्तराखण्ड ने बनाया आपदा प्रबंधन का अलग विभाग