मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

नागौर में हाल में चुनी गई महिला सरपंच की...

नागौर में हाल में चुनी गई महिला सरपंच की एयरगन के छर्रे लगने से मौत

एयरगन साफ करते समय चली गोली, महिला सरपंच की मौत, हाल ही में 155 वोटों से जीती थीं पंचायत चुनाव

सरपंच शैलू राजपुरोहित (56)

सरपंच शैलू राजपुरोहित (56)

नागौर जिले की टुंकलिया ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित (56) की एयरगन से निकले छर्रे लगने के कारण मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर पर हुआ। बताया गया कि शैलू एयरगन साफ कर रही थीं, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और छर्रे उनके सीने में जा लगे।

परिजन उन्हें इलाज के लिए जोधपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव गोटन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। गोटन थाना प्रभारी सुमन चौधरी के अनुसार, एयरगन साफ करते समय अचानक फायर होने से यह हादसा हुआ।

खबरों की अविरल धारा

शैलू हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में टुंकलिया से सरपंच चुनी गई थीं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन को 155 वोटों से हराया था। सुमन को 1073 वोट मिले थे। घटना की खबर से पड़ोस में चल रहे शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। शैलू के दो बेटे हैं।

यह भी पढ़ें