RCA चुनाव 29 सितंबर को, 38 मतदाता चुनेंगे छह सदस्यीय कार्यकारिणी
98 पदाधिकारी छह पदों के लिए मैदान में
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव 29 सितंबर को होंगे। चुनाव अधिकारी ए.के. पांडे ने मंगलवार को आपत्तियों और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इसके साथ ही लंबे समय से विवादों में रहे RCA चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।
अंतिम सूची में कुल 38 मतदाताओं को मतदान का अधिकार दिया गया है। इनमें 34 जिला क्रिकेट संघों के सचिव शामिल हैं। इनके अलावा जयपुर और नागौर की एडहॉक कमेटियों के कन्वीनर तथा दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी मतदाता सूची में हैं।
चुनाव में RCA के छह पदों अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सदस्य के लिए कुल 98 पदाधिकारी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से छह का चयन किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने 36 जिला क्रिकेट संघों की तीन सदस्यीय कार्यकारिणी की सूची भी जारी की है। इन्हीं जिला संघों के पदाधिकारी RCA चुनाव में उम्मीदवार बन सकते हैं।
जिला संघों में कुछ पद अभी भी रिक्त हैं। जयपुर और नागौर में एडहॉक कमेटियां हैं, जबकि बाड़मेर, बीकानेर और हनुमानगढ़ में अध्यक्ष पद खाली है। राजसमंद में कोषाध्यक्ष का पद रिक्त है। इसके बावजूद इन संघों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें