Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

rajasthans-manav-cre...

राजस्थान के मानव ने डेब्यू में मचाया गदर , 6 विकेट लेकर दिलाई जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को जीत दिलाने में मानव की अहम भूमिका

News Image

पहली ही टेस्ट पारी में चमके मानव सुथार

राजस्थान के श्रीगंगानगर से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचने वाले युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बना दिया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट मैच में ऐसी गेंदबाजी की कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में मानव ने पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

मानव सुथार टेस्ट डेब्यू पर पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में भारत के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े भी दर्ज किए। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 564 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद मानव की फिरकी ने अफगान बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×