Friday, 17 April 2026

Home / Bharat /

operation-crystal-fo...

एनसीबी ने पकड़ा देश का सबसे बड़ा ड्रग कार्टेल, HM ने दी बधाई

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिल्ली और नगालैंड में की बड़ी कार्रवाई

News Image

328 किलो मैथामफेटामाइन पकड़ी, 262 करोड़ रुपए कीमत आंकी

नई दिल्ली।

ड्रग्स कार्टेल के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (OPS ब्रांच) ने स्पेशल सेल (CI) दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑपरेशन क्रिस्टल फोर्ट्रेस के तहत छतरपुर, दिल्ली के एक घर से करीब 328 किलोग्राम हाई-क्वालिटी मेथामफेटामाइन जब्त कर कर ट्रांस-नेशनल ड्रग टैफिकिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इसकी कीमत 262 करोड़ रुपए आंकी गई है। ऑपरेशन क्रिस्टल फोर्ट्रेस एक समन्वित और इंटेलिजेंस-ड्रिवन अभियान था जो सिंथेटिक ड्रग की अधिक मात्रा वाले नेटवर्क को टारगेट कर रहा था। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। यह अहम कार्रवाई पिछले कुछ महीनों से खुफिया जानकारी और तकनीकी इंटरसेप्ट्स के आधार पर लगातार की जा रही जांच का नतीजा है, जिससे एक ट्रैफिकिंग चेन का पता चला और यह बड़ी कामयाबी मिली।


नगालैंड की महिला के घर से जब्ती

पकड़े गए दो लोगों में नगालैंड की एक महिला शामिल है। महिला के घर से बड़ी मात्रा में जब्ती की गई थी। उसे नगालैंड पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, दूसरे लोगों की पहचान भी हो गई है। इनमें विदेश से काम करने वाला गिरोह का सरगना भी शामिल है। वह पिछले साल दिल्ली में NCB द्वारा 82.5 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन जब्ती के मामले में भी वांछित है। इंटरनेशनल एनफोर्समेंट पार्टनर्स के साथ मिलकर, उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


खबरों की अविरल धारा

खतरनाक ड्रग्स है मेथामफेटामाइन

मेथामफेटामाइन एक प्रकार का उत्तेजक पदार्थ हैं, एक प्रकार की दवा जो लोगों को जागते रहने और कम नींद की आवश्यकता के साथ निरंतर गतिविधि करने में मदद करती है। ये ड्रग्स गोलियों, पाउडर या बर्फ जैस मोटे क्रिस्टल के रूप में बनाए जाते हैं। दिल्ली में मेथमफेटामाइन की यह सबसे बड़ी जब्ती में से एक है। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह कार्टेल कई कूरियर, सेफ-हाउस और लेयर्ड हैंडलर के जरिए काम कर रहा था। दिल्ली स देश और विदेशों के ड्रग मार्केट तक ड्रिस्टीब्यूशन किया जाता था।  


ऑपरेशन “क्रिस्टल फोर्ट्रेस”

सिंथेटिक ड्रग कार्टेल और उनके ट्रांस-नेशनल नेटवर्क को खत्म करने के प्रति NCB की प्रतिबद्धता को दिखाता है। ड्रग ट्रैफिकिंग से लड़ने के लिए, देशवासी NCB की मदद करें। कोई भी व्यक्ति MANAS- नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर-1933 पर कॉल कर नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकता है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन “Crystal Fortress” के तहत मेगा ट्रांस-नेशनल मेथामफेटामाइन कार्टेल के भंडाफोड़ के लिए NCB और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को बधाई दी।

यह भी पढ़ें
×