मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

दिवाली पर जयपुर परकोटे में नो व्हीकल जोन

दिवाली पर जयपुर परकोटे में नो व्हीकल जोन

ड्रोन से होगी निगरानी, 6 से 9 नवंबर तक बड़े वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

दिवाली पर परकोटे में नो व्हीकल जोन

दिवाली पर परकोटे में नो व्हीकल जोन

गुलाबी नगरी जयपुर पांच दिवसीय दीपोत्सव के स्वागत के लिए तैयार है। दिवाली पर परकोटे की रोशनी और सजावट देखने उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। परकोटे में तीन अलग-अलग रास्तों से एंट्री और निकासी के लिए अलग रूट तय किए गए हैं। साथ ही पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन और नो व्हीकल जोन की व्यवस्था लागू रहेगी।

धनतेरस यानी 6 नवंबर से गोवर्धन पूजा 9 नवंबर तक परकोटे में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नो पार्किंग जोन और मुख्य सड़कों पर गलत तरीके से खड़े वाहनों की ड्रोन और कैमरों से निगरानी होगी। नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे।

चांदपोल, अजमेरी और सांगानेरी गेट से अलग रूट

ट्रैफिक डीसीपी प्रवीण नायक नूनावत के अनुसार, चांदपोल, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट और घाटगेट से आने वाले हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग निकासी मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इन वाहनों को छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता और न्यू गेट की ओर से निकाला जाएगा।

पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ते तय

चांदपोल से छोटी चौपड़, छोटी चौपड़ से बड़ी चौपड़ और बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ तक सड़क के निर्धारित मीडियन की तरफ पैदल चलने की व्यवस्था होगी। अजमेरी गेट और सांगानेरी गेट से आने वाले लोगों के लिए भी अलग पैदल मार्ग तय किए गए हैं। आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी

यह भी पढ़ें