मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

जयपुर के चौमू हाउस पार्क में 800 पेड़ों...

जयपुर के चौमू हाउस पार्क में 800 पेड़ों की कटाई मामले में NGT के कड़े निर्देश

एनजीटी ने राजस्थान प्रदेश में पेड़ों की गणना और जियो-टैगिंग के दिए निर्देश

25 से ज्यादा पेड़ काटने पर होगी उच्चस्तरीय जांच

25 से ज्यादा पेड़ काटने पर होगी उच्चस्तरीय जांच

राजस्थान में अब पेड़ों को काटने से पहले कई स्तरों पर जवाब देना होगा। पेड़ों की सुरक्षा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रिब्यूनल ने प्रदेशभर में पेड़ों की गणना कराने और उनकी जियो-टैगिंग के निर्देश दिए हैं। साथ ही 25 से अधिक पेड़ काटने के प्रस्तावों की जांच अब उच्चस्तरीय समिति करेगी।

समिति यह देखेगी कि पेड़ों की कटाई वास्तव में जरूरी है या नहीं। इसके लिए औचित्य और पेड़ों को बचाने के संभावित विकल्पों की भी पड़ताल होगी। एनजीटी ने जिला कलेक्टरों की अनुमति के बिना पेड़ काटने पर रोक लगाने और अवैध कटाई के मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खबरों की अविरल धारा

एनजीटी की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच ने ये आदेश 2 नवंबर को जयपुर के सी-स्कीम स्थित चौमूं हाउस पार्क में करीब 800 पेड़ों की कथित अवैध कटाई के मामले की सुनवाई के दौरान दिए।

यह भी पढ़ें