मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / राज्य /

दिवाली पर पटाखे चलाने के नए नियम, NCR के...

दिवाली पर पटाखे चलाने के नए नियम, NCR के 5 जिलों में सिर्फ 3 घंटे मिलेगी छूट

केवल दो दिन जला सकेंगे सर्टिफाइड ग्रीन पटाखे

NCR के 5 जिलों में सिर्फ 3 घंटे मिलेगी पटाखे चलाने की छूट

NCR के 5 जिलों में सिर्फ 3 घंटे मिलेगी पटाखे चलाने की छूट

दिवाली पर आतिशबाजी के साथ प्रदूषण का स्तर न बढ़े, इसके लिए राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल प्रदेश के 5 जिलों अलवर, भरतपुर, डीग,खैरतल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ में पटाखे चलाने को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। इन जिलों में केवल दो दिन और वह भी रोजाना तीन घंटे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

सरकार ने साफ किया है कि इन जिलों में सिर्फ सर्टिफाइड ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। अन्य सभी तरह के पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ग्रीन पटाखों के प्रत्येक पैकेट पर QR कोड होना अनिवार्य है। इसे स्कैन करने पर निर्माता, प्रमाणन और लाइसेंस से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी।

पटाखों की बिक्री भी केवल निर्धारित दुकानों से होगी। बिना QR कोड वाले पटाखे बेचने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री पर रोक रहेगी।

अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई

जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और सप्लाई रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विशेष टीमें दुकानों और गोदामों की जांच करेंगी। दिल्ली-NCR में आने वाले वाहनों की भी चेकिंग होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर पटाखे जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें