रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, पटरी के नीचे 2 फीट गहरा गड्ढा
रात 9:45 बजे हुआ ब्लास्ट,8 ट्रेनें रद्द
बुधवार की दोपहर बाद ट्रैक पर मरम्मत काम शुरू
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके से हड़कंप मच गया। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेल लाइन पर मंगलवार रात करीब 9:45 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। घटना से लगभग 45 मिनट पहले रात 9 बजे इसी ट्रैक से एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी।
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह टूट गए। वहीं, पटरियों के बीच करीब 2 फीट गहरा गड्ढा बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही IB, CID और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ब्लास्ट के करीब 15 घंटे बाद बुधवार दोपहर 1:30 बजे रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया गया। घटना के चलते रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें