‘वेलकम’ के बल्लू और ‘आशिकी’ के रफू मास्टर मुश्ताक खान नहीं रहे
75 साल की उम्र में निधन
अभिनेता मुश्ताक खान नहीं रहे
‘वेलकम’, ‘आशिकी’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उनकी जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसके बाद यारी रोड कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मुश्ताक के बिजनेस पार्टनर शिवम के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनका निधन हुआ। करीब पांच साल पहले उन्हें कैंसर का पता चला था और इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। हाल ही में बीमारी दोबारा लौटने पर उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुश्ताक खान ने 1980 में ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ से हिंदी सिनेमा में शुरुआत की। चार दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया। ‘आशिकी’ में रफू मास्टर और ‘वेलकम’ में बल्लू का किरदार खास चर्चित रहा। उनके निधन पर सनी देओल, अनुपम खेर और अन्य कलाकारों ने शोक जताया। राजपाल यादव ने बताया कि वे निधन से करीब दो घंटे पहले उनसे मिले थे।
यह भी पढ़ें