47 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का जलवा, भारत में कमाए 280 करोड़
366 करोड़ के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन तक पहुंची फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर बरकरार 'हनुमान अंश' का जलवा
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज के 47 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की शुरुआती कमाई के बाद लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 47वें दिन भारत में 7,702 शो से 4.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।
इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 331.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है। विदेशों में 47वें दिन फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 34.75 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म की कमाई में रिलीज के शुरुआती दिनों में धीमी रफ्तार देखने को मिली। पहले सप्ताह में 1.08 करोड़ और दूसरे सप्ताह में 40 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। 14 दिनों में कमाई 1.48 करोड़ रुपये थी। इसके बाद तीसरे सप्ताह में फिल्म ने 10.4 करोड़ रुपये जुटाए। चौथे सप्ताह में कलेक्शन में तेजी आई। 22वें दिन 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़ और 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें