Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

lalit-modi-ipl-is-li...

मैं भगौड़ा नहीं हूं-ललित मोदी

आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी फिर सुर्खियों में

News Image

''IPL मेरे बच्चे जैसा''

आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। लंबे समय बाद दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने ऊपर लगते रहे आरोपों, ‘भगोड़ा’ कहे जाने और आईपीएल से जुड़े अपने सफर पर खुलकर बात की।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ललित मोदी ने कहा कि उन्हें ‘भगोड़ा’ बताना गलत है। उनका कहना है कि यह शब्द मीडिया द्वारा गढ़ा गया है, जबकि उनके खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं है जो इस आरोप को साबित करता हो।

उन्होंने कहा, “मैं कहीं छिपकर नहीं रह रहा हूं। दुनिया के अलग-अलग देशों में खुलकर यात्रा करता हूं। अगर मैं सच में फरार होता तो किसी न किसी देश की एजेंसी मुझे पकड़ चुकी होती। भारत सरकार की पहुंच वैश्विक स्तर तक है और मैं किसी तरह के टकराव में विश्वास नहीं रखता।”

IPL को बताया अपने जीवन का सबसे खास प्रोजेक्ट

क्रिकेट की दुनिया में क्रांति लाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर ललित मोदी ने कहा कि यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि IPL मेरे बच्चे जैसा है। उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

उन्होंने कहा कि आईपीएल को शुरू करने के पीछे उनका उद्देश्य क्रिकेट को नए अंदाज में दुनिया के सामने पेश करना था। आज लीग जिस मुकाम पर है, उसे देखकर उन्हें गर्व महसूस होता है। उनके शब्दों में, “IPL मेरे लिए एक भावनात्मक जुड़ाव है। इसकी सफलता हमेशा मुझे खुशी देती है।”

खबरों की अविरल धारा

परिवार की पहचान पर बोले

ललित मोदी ने अपने परिवार की कारोबारी पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता ने व्यवसाय की मजबूत नींव रखी थी, लेकिन आज लोग उनके परिवार को अलग पहचान से जानते हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ उनकी व्यक्तिगत पहचान इतनी बड़ी बन गई कि परिवार का नाम भी उससे जुड़ गया।

बयान के बाद बढ़ी हलचल

ललित मोदी के इस बयान के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है। उनके समर्थक इसे वर्षों बाद आया स्पष्ट जवाब मान रहे हैं, जबकि आलोचक पुराने विवादों का हवाला देकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, उनके इस इंटरव्यू ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें
×