Wednesday, 16 September 2026

Home / Filmy /

kangana-ranauts-mess...

कंगना ने फ्रेंडशिप डे पर 'जेन-जी' के नाम शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

इंस्टाग्राम स्टोरी में जिम में हुई बातचीत का किया जिक्र

News Image

कंगना रनौत

हाल ही में अपने एक बयान को लेकर विवादों में रहीं अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर 'जेन-जी' को संबोधित करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने जिम में दो युवा लड़कियों के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। कंगना के अनुसार, बातचीत डिजिटल दौर, सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप्स और एआई जैसी तकनीकों के बढ़ते प्रभाव पर हुई। उन्होंने लिखा कि युवाओं ने अपनी पसंद से जीवन जीने की आजादी की बात कही, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है और किसी दूसरे के जीवन को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है।

अपनी पोस्ट में कंगना ने यह भी कहा कि हाल के समय में उदारवादी और रूढ़िवादी जीवनशैली के बीच बढ़ते मतभेदों के बीच कई निर्दोष बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं, जो चिंता का विषय हैं। 

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×