youre-flirting-so-mu...
रणवीर का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
एक ब्रांड शूट का रणवीर सिंह का पुराना वीडियो वायरल
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। सितंबर 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद अब दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह का अप्रैल 2026 में हुए एक ब्रांड शूट का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो अभिनेत्री दीक्षा नारंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि यह सुपरयू और स्टारबक्स के एक कैंपेन की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। शूट के दौरान कॉफी ब्लेंडर खराब होने से कुछ देर के लिए काम रुक गया, जिसके बाद माहौल हल्का करने के लिए उन्होंने रणवीर से बातचीत शुरू की।
बातचीत के दौरान दीक्षा ने 'केमिस्ट्री फॉर कॉफी' कहा, जिसे रणवीर ने मजाक में 'केमिस्ट्री ऑफ लव' समझ लिया। इस पर हंसते हुए उन्होंने कहा, "कितना फ्लर्ट कर रही हो, मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार।" रणवीर का यह मजाकिया जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दीक्षा नारंग ने अपनी पोस्ट में लिखा कि रणवीर से बातचीत करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा और शूटिंग के दौरान उन्हें अभिनेता से कई बार बात करने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें