kangana-ranaut-to-wa...
ईपी मिराज सिनेमा में स्पेशल स्क्रीनिंग
राष्ट्रभक्ति पर आधारित है फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'
बॉलीवुड अभिनेत्री, सांसद और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रनौत Kangana Ranaut, Member of the Lok Sabha शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रहेंगी। वह अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुंच रही हैं। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी फिल्म देखेंगे। जानकारी के अनुसार, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग शुक्रवार शाम 6 बजे जयपुर के जवाहर सर्किल के पास स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज के मिराज सिनेमा में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े लोग और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
कंगना रनौत फिलहाल जोधपुर दौरे पर हैं, जहां वह फिल्म के एक विशेष प्रीमियर कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वह शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचेंगी और शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम को स्क्रीनिंग में मौजूद रहेंगी।
फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति दायित्व जैसे संदेशों को प्रमुखता से दिखाया गया है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करती है। फिल्म की रिलीज से पहले देश के कई शहरों में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही हैं। भावनात्मक कहानी, प्रभावशाली संवाद और प्रेरणादायक घटनाक्रम के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें